आइडियल पत्रकार संघटन तहसील मेंहनगर इकाई का हुआ पूर्ण गठन,संगठन को तहसील मेंहनगर सहित जिले में सबसे मजबूत पत्रकार संगठन बनाएंगे,जयप्रकाश श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष मेहनगर एवं जिला महासचिव आजमगढ़

 

मेहनगर/आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन तहसील मेंहनगर इकाई का आज पूर्ण गठन कर दिया गया। तहसील अध्यक्ष एवं जिला महासचिव जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा सिंह की उपस्थिति में तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, तथा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ रामायण सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में तहसील इकाई की घोषणा की गई है। जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की अमित सिंह वरिष्ठ पत्रकार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यश सिंह उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी, संजय यादव मंत्री, एस एन तिवारी महामंत्री , डॉ एसपी यादव संगठन मंत्री, राजिक शेख सदस्य, तथा सैफ अहमद को सदस्य बनाया गया है।

 

तहसील अध्यक्ष एवं जिला महासचिव जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की जिला अध्यक्ष रामायण सिंह जी के दिशा निर्देश के तहत तहसील कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान हेतु हमारा संगठन कार्य कर रहा है। जल्द ही में नगर तहसील इकाई में और भी पत्रकार साथियों के जुड़ने की संभावना है।

 

संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी,शोएब आलम, और विनय कुमार श्रीवास्तव, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं विनोद कुमार मिश्रा, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान, महाराष्ट्र प्रभारी अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्याय, दुर्गा सिंह, एवं विनय कुमार मिश्रा, प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह डॉक्टर अनिल कुमार सिंह तथा डॉ नरेंद्र नाथ पांडे प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव एवं मोहम्मद तारीक वेग, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश संपर्क प्रमुख विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ राम नारायण राय, मंडल संरक्षक आजमगढ़ शेख अबुल खैर, तथा आद्या प्रसाद तिवारी तथा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ रामायण सिंह, जिला सचिव विजय यादव ने पुरी मेंहनगर इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button