फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा द्वारासर्वोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अग्निकांड से निपटने की दी गई जानकारी

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:अग्निशमन सेवा सप्ताह में जनपद के विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉक ड्रिल के तहत आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 को आजमगढ़ जनपद के सर्वोदय पब्लिक स्कूल आरटीओ ऑफिस के सामने हरबंशपुर में श्रीमान मुख्य अधिकारी श्री विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में फायर मॉक ड्रिल व इवेक्युएशन ड्रिल कराई गई जिसमें स्कूल के प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार यादव जी प्रिंसिपल श्री विधान तिवारी जी व समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

उपस्थित बच्चों से विद्यालय में स्थापित अग्निशमन उपकरण को कैसे प्रयोग करे सिखाया गया व कैसे अग्निकांड में खुद को सुरक्षित रखें व अग्नि निवारण हेतु जरूरी सावधानियां के बारे में चर्चा की गई अग्निशमन संबंधी चित्रकला बनवाई गई वह कुछ निबंध भी लिखवाए गए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button