सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने दो को बंद कर कमरे में पुलिस को सौंपा।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।घोसी।मऊ घोसी। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में मंगलवार को कुछ अज्ञात मनबढ़ों ने ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट करने के साथ कार्य में बाधा उत्पन्न का मामला सामने आया है।जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने ओपीडी बन्द कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।अस्पताल के अधीक्षक एसएन आर्या ने मामले को लेकर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया ।कर्मचारियों ने दोनो आरोपियों को पकड़ कर कमरे में बंद कर पुलिस के आने पर सौंपा।तो घोसी कोतवाली पुलिस ने अधीक्षक एसएन आर्यों की तहरीरत्वरित कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात लोगो के विरुद्ध सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने एवं कक्ष में घुसकर रजिस्टर फाड़ने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में मंगलवार की दोपहर दो लोग दवा लेने पहुँचे। जहां पर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों से किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। कहा सुनी होने के बाद मामला धीरे धीरे मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें मनबढ़ों द्वारा पंजीकरण रजिस्टर को फाड़ दिया गया साथ ही वहां रखी दवाइयां तीतर बितर कर करते हुए स्वास्थ्यकर्मियो से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिए। जब इसकी जानकारी अन्य स्वास्थ्यकर्मियों हुई तो उनके द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए ओपीडी बन्द कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जब इस सम्बंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. एसएन आर्या से बात की तो उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में घोसी कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई है। यदि मुकदमा पंजीकृत नही होता है तो हम लोग ओपीडी नही चलाएंगे। अस्पताल पहुँची पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने में जुटी रही। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

