आजमगढ़:किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़: कप्तानगंज थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, शनिवार को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक- 07.05.2024 को समय करीब 01.30 बजे रात्रि में आरोपी आदर्श राय पुत्र हरेन्द्र राय हाल पता ग्राम
मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी के साथ छेड़खानी किया तथा हल्ला गुहार करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुये भाग गया के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 148/24 धारा 354,323,504,506,452 भा.द.वि. व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ।शनिवार को उ0 नि0 वंशराज सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदर्श राय पुत्र हरेन्द्र राय निवासी ग्राम जोकहरा थाना रौनापार
जनपद आजमगढ़ हाल पता मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को उसके ननिहाल ग्राम मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ से नियमानुसार समय प्रातः करीब- 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



