आजमगढ़:लालगंज FST टीम की लगातार चेकिंग अभियान जारी

बरदह/आजमगढ़:

जनपद आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन 2024 को देखते हुए अलग अलग जगहों पर आज उड़न दस्ता टीम ने सभी वाहनों का चलाया चेकिंग अभियान जिसमें बाइक और कार की डिग्गी और गाड़ी का झंडा चेक की गई निर्वाचन आयोग का सख्त आदेश है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कोई भी पार्टी का झंडा या पोस्टर लगा हो तो तुरंत हटाया जाए अगर चुनाव प्रक्रिया कोई भी पार्टी पैसा, शराब,

 

 

 

अन्य वोटरों को प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का प्रयोग करता है तो कार्यवाही की जाय प्रलोभन की कोई भी वस्तु मिलेगी तो सख्त करवाई का आदेश है आज FST प्रथम टीम के जोनल मजिस्ट्रेट जय प्रकाश सिंह ने मिडिया से बताया कि बरदह मार्टिनगंज मार्ग पर बड़गहन गांव के पास शाम चेकिंग को किया गया जिसमे अभी तक लगभग 70 गाड़ियों की चेकिंग हो चुकी है बड़गहन तिराहे पर 35 गाड़ियों को चेक किया गया प्रभारी ने बताया किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु पर कार्यवाही की जायेगी वहां से

 

 

 

 

गुजर रहे सभी आने जाने वाले वाहनों को चेक किया गया उन्होने बताया कार और बाइक की चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान चुनाव के दृष्टिगत आगे भी जारी रहेगा जांच करने वाली टीम में FST प्रभारी जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल,महिला कांस्टेबल , चालक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button