आजमगढ़:भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने निरहू को जीतने के लिए जनता से मांगा वोट
BJP district vice president Satendra Rai asked people to vote for Nirhu to win

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:
आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे वर्तमान सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहू के लिए लोग अपने-अपने हिसाब से प्रचार प्रसार कर के वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में भारती जनता पार्टी के आजमगढ़ जिला जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने प्रातः काल गांव गांव में जाकर डोर टू डोर लोगों संपर्क करके
प्रधानमंत्री की खूबियां को लोगों से बता रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहू को जीताने के लिए आम जनता से वोट मांगते हुए लोगों को कमल के फूल वाली बटन दबाने की निवेदन कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को गोपालपुर विधान सभा के पटवध सरैया बाजार और आस पास के गांव में जन संपर्क किया। उनके साथ पूरा लाव लश्कर चल रहा है ।
खासतौर से सतेंद्र राय के साथ प्रकाश चंद्र राय शुभम मिश्रा रामानंद मिश्रा बबलू पांडे डब्बू राय लालदेव यादव शहीत दर्जनों गणमान्य लोग साथ में प्रचार प्रसार कर रहे थे ।



