आजमगढ़:लगातार हो रही चोरियों से दहशत
Terror from continuous thefts

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही को चोरियो से क्षेत्रीय लोगों में दहसत, चोरी रोकने में गंभीरपुर पुलिस नाकाम ।
मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लगभग 1 हफ्ते से आए दिन हो रही चोरियों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई है 12 मई की रात अप्पू सरोज पुत्र बालचंद सरोज के घर गोलबंद चोरों ने घर में घुसकर लगभग 3 लाख के जेवर सहित 30000 नगदी उठा ले गए वही सोमवार की रात रसूलपुर गांव में दीनानाथ यादव के घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया परिजनों के जाग जाने पर भाग गए और सिधारी गंज रानीपुर राजमो में
नौशाद अहमद पुत्र अबरार अहमद के घर में घुसकर ₹5000 नगदी समेत लगभग 20 लाख के जेवर उठा ले गए वही मंगलवार की रात इब्राहिमपुर गांव में प्रभु दयाल पुत्र बनवारी के घर चोरों ने चोरी का अंजाम दिया प्रभु दयाल ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के लोग बाहर से ताला लगाकर बाहर सोए हुए थे रात लगभग 1:00 बजे दीवाल के सहारे छत पर चढ़कर सीढी के रास्ते घर में घुसकर ₹30000 नगद एक गले का हार, कान का झुमका, हाथफूल, एक सोने की लॉकेट, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो चैन, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान का झाला,
आदि उठा ले गए घर में रखा बड़ा बक्सा को ओढनी के सहारे सीढी से नीचे उतार कर सिवान में ले जाकर ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान उठा ले गए परिजनों को सुबह जानकारी हुई तो आवाक रह गए चोरी की घटना को थाना गंभीरपुर में सूचना दिया प्रभु दयाल पुत्र बनवारी ने थाना गंभीरपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दिया है।



