आजमगढ़ में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, महिला घायल
Sticks and sharp weapons, woman injured

मंडई डालने की विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,महिला घायल, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी, परिजनों ने बताया धारदार हथियार से पेटमें आई चोट खूननिकलने पर हुई जानकारी हुई
आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावा गांव में शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे मंडई डालने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद मारपीट के रूप में बदल गया जिसमें तीन महिला घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावा गांव निवासी जूही बानो पत्नी मोहम्मद नजरे ने गंभीरपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे मेरी दीवाल पर मंडई डालने की विवाद को लेकर मेरे ही गांव निवासी सईद पुत्र रईस हैदर, सकलैन हैदर पुत्र रईस, साहिल पुत्र लइक, समीम पुत्र कौसर, मुराद पुत्र खुर्रम मुझे गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे शोर गुल सुनने के बाद जब मेरी मां अज़ीज़न बानो व
मेरी बहन रोजी बानो मौके पर आई तब सभी लोग मिलकर मेरी मां व बहन को बुरी तरीके से मारने पीटने लगे जिसमें मेरी मां का सर फट गया और वह बेहोश हो गई जाते-जाते लोग जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि मंडई डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद हुआ था महिला की तहरीर पर 6 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



