आजमगढ़ में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई,मिट्टी खोदते जेसीबी मशीन और मिटटी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज,दो चालक गिरफ्तार
Police action on illegal mining, JCB machine digging soil and tractor-trolley loaded with soil seized, two drivers arrested

आजमगढ़: सरायमीर थाने की पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करने वाले 01 जेसीबी व 01 ट्रैक्टर के साथ 02 चालक गिरफ्तार, जेसीबी व ट्रैक्टर सीज, शनिवार को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोरौली बुजुर्ग थाना सरायमीर तहसील निजामाबाद जिला आजमगढ़ में अबैध खनन कर रहे है कई लाखो की मिट्टी निकाल कर बेच चुके है और आज भी निकाल के बेच रहे है जेसीबी न0 UP50BT9813 के साथ में एक ट्रैक्टर भी है ये बिना किसी
परमिशन के दबंग किस्म के व्यक्ति नौशाद अहमद पुत्र अब्दुल अहद साकिन चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ के निवासी है नौशाद अहमद आदि यही जेसीबी चलवाते है” उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराहीयान के ग्राम कौरौली बुजुर्ग पहुंचा तथा जहाँ पर एक जेसीबी न0 UP50BT9813 के चालक नासिर शेख पुत्र नवशाद अहमद साकिन चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ साथ में एक ट्रैक्टर स्वराज 834 न0 UP50CD0190 के चालक नितेश पुत्र इन्दल यादव साकिन अचलपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ जेसीबी चालक व ट्रैक्टर चालक से मिट्टी खनन से सम्बंधित कागजात मांगा गया
तो दिखाने मे कासिर रहे जिन्हे हमराह कर्मगण के मदद से परिसर में सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया अबैध खनन की जाँच एंव आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जरिये दूरभाष उपजिलाधिकारी निजामाबाद, खनन निरीक्षक आजमगढ़ व आर0टी0ओ0 को सूचना दिया गया ।



