आजमगढ़:विद्युत की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Azamgarh: An elderly man died of electric shock, relatives in shock

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़पुर के सकत रोहुवार मक्का पुर गांव निवासी रामकुवर पटेल उम्र 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम हंस पटेल की सुबह 7:00 बजे घर में पंखे का पलक निकलते समय बिजली के करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
मृतक रामकुवर खेत में धान का बीज डाल रहा था। परिजन भी साथ ही थे। खेत से घर आया और पंखे के पलक को निकलते समय वह विद्युत की चपेट में आ गया ।परिजन गांव के पास ही खेत में काम कर रहे थे ।सूचना पाकर परिजन दौड़ते हुए घर आए और उसे वह घर में गिरा देख चिल्ला चिल्ला कर रोने लगे। ग्रामीण व परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ई-श्रम कार्ड धारक था। बिजली आदि का काम करता था। पत्नी शीला पुत्र मोनू, अभिमन्यु पुत्री रितु, नीतू, गुड़िया व माता रामवती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
लड़कियां बेहोश हो जा रही थी। परिजन के चित्कार से पूरा गांव सदमे में है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सभी अलग रहते हैं। पुलिस को सूचना दिया गया। रौनापार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए आजमगढ़ भेज दिया।



