खबर का असर:विद्युत विभाग द्वारा मात्र आठ घंटे में बदल दिया गया जला हुआ ट्रांसफार्मर
News impact: Power department replaced burnt transformer in just eight hours

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़
विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से अंधकार में डूबे थे सैकड़ो लोग
सूचना के बाद भी नहीं हो रही थी कार्रवाई।
मगर जैसे ही यह समाचार हिंद एकता टाइम पोर्टल और दि ग्राम टुडे अखबार में आया वैसे ही विद्युत विभाग ने समाचार पढ़ने के बाद मात्र 8 घंटे के अंदर ही जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया।
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के वार्ड नंबर 3 पिपरहां दूलिया वर में चार रोज पहले से 10 वार्ड का ट्रांसफार्मर जल जाने से वार्ड के सैकड़ो लोग अंधकार में जीवन जीने पर मजबूर थे। क्योंकि लाइट कटने के बाद भीषण गर्मी में जहां लोग गर्मी का सामना कर रहे थे वहीं पानी के लिए भी तरस रहे थे।
ग्रामीणों का कहना था कि जैसे ही ट्रांसफार्मर जला इसकी सूचना हम लोग कई बार टेलीफोन द्वारा संबंधित अधिकारियों को देना चाहे किंतु टेलीफोन उठा ही नहीं और क्षेत्रीय लाइनमैन व विद्युत कर्मियों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि जब तक हमारे अधिकारियों का आदेश नहीं मिलेगा तब तक हम कुछ नहीं करेंगे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से खफा होकर ग्रामीण धरना प्रदर्शन का मूड बना चुके हैं। मीडिया के हवाले से ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर की सूचना देते हुए अविलंब सही करने की मांग करते हुए कहा था कि यदि समय रहते सही नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के पर बाध्य होंगे उस बीच यदि कोई घटना घटी तो उसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी ।इस संबंध में जब पत्रकार द्वारा जेई बिलरियागंज आशुतोष यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस संबंध में कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं मिली है।
किंतु जैसे ही हमें यह सूचना मिलती है हम जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का काम करेंगे जिससे जनता की समस्या अभिलंब दूर हो सके। इस संबंध में जब दूसरे दिन यह समाचार अखबार की शुर्कियां बना तो मात्र आठ घंटे के अंदर ही विद्युत विभाग द्वारा जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर जन समस्या दूर कर दिया गया । जिससे ग्रामीणों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।



