आजमगढ़:दो घरों में लाखों की चोरी
Azamgarh: Two houses robbed of lakhs

रिपोर्ट: राजेन्द्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावे गंगापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात नगदी सहित घर में रखे अन्य सामान उठा ले गए परिजनों को भनक तक नहीं लगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावे गंगापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान देवलास पुत्र रामचरन के घर में 3। 4 जून की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे मकान में बने रोशनदान से सीढ़ी लगाकर अंदर घर में घुसे और घर से साड़ी से बांधकर दो बक्सों में रखें दो कान की बाला,
एक मंगलसूत्र,,1पाजेब ,एक दुल्हन पायल ,एक कान की बाली, नाक की फुरकी, चांदी की दो सिकड , एक ककनी, हाफ करधन, बाल चोटी ,ताली पीन, एक सोने की चेन ,एक अंगूठी दुल्हन पायल ,25000 नगद के साथ अन्य किमती समान व नए कपड़े उठा ले गए तथा पड़ोसी राजकुमार पुत्र शिवराज के कच्चे घर में पीछे से लगे दरवाजे के बगल से सेध काटकर दरवाजा अंदर से खोलकर ₹7000 नगदी सहित कपड़े तथा अन्य सामान उठा ले गए गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य बाहर से दरवाजा बंद कर बाहर सोए हुए थे सुबह जब दरवाजा खोलकर अंदर गए तो घर का सामान बिखरा देख सन रह गए चोरों ने दोनों बक्सों को घर से 500 मीटर दूरी पर सिवान में फेंक दिया था।
पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना गंभीरपुर थाना पर दिया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया घटना के बाबत पूर्व प्रधान ने थाना गंभीरपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित ताहरीर दे दिया है ग्रामीणों ने कुछ गांव के लोगों को चोरी की घटना में शामिल होने का दबी जुबान से अंदेशा जाता रहे थे



