आजमगढ़:दुर्घटना कर मारने-पीटने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तर
Azamgarh: Two accused arrested for assault

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने दुर्घटना कर मारने-पीटने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वादी मुकदमा लल्लन राम पुत्र रामबचन निवासी देवसीपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी गाँव से बजार जा रहा था कि रास्ते में अभियुक्त 1-अब्बु शेख पुत्र राशिद शेख व 2-सुहेल अहमद पुत्र बदरे आलम समस्त निवासी मंदे थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
ने अपनी मोटर साइकिल से मुझे धक्का मार दिये पूछने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चाकू/खंजर से जानलेवा हमला किये जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 287/24 धारा 323, 504, 324, 307 भादवि0 व 3(1) द, 3(1)ध, 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
*गिरफ्तारी का विवरण-
मंगलवार को निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1- अब्बु शेख पुत्र राशिद शेख निवासी मंदे थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष, 2-सुहेल अहमद पुत्र बदरे आलम निवासी मंदे
थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को लंगड़ा बाबा के आगे नहर पुलिया से समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।



