राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए गांव के लोगों ने की बैठक।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र।
देवों की भूमि देव नगरी देवरिया के महर्षि योगीराज देवरहा बाबा के क्षेत्र में ग्राम सभा पिपरा रामधर टोला जोगापुर में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए सभी ग्रामवासी इकट्ठा हुए मंदिर निर्माण समिति के लिए सभी ने मिलकर पंडित राजकुमार तिवारी को अध्यक्ष बनाया जिनकी देखरेख में श्री राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण कार्य होगा। निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए पंडित राजकुमार तिवारी ने सभी से अपील की जिस पर मुख्य रूप से केदार तिवारी ,लाल बाबू तिवारी, प्रभाकर तिवारी ,उमाशंकर तिवारी, राम नारायण तिवारी, रामनिवास तिवारी, कमलाकर तिवारी, लाल साहब तिवारी ,भोलू तिवारी, गोपाल तिवारी, अभिषेक तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, सोनाक्षी तिवारी ,अनमोल तिवारी, महेंद्र राजभर, रामकिशन राजभर ,सुरेश राजभर, सुभाष विश्वकर्मा, जितेंद्र आदि ने मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग देने की बात कहीं। पंडित राजकुमार तिवारी ने कहा आप लोगों का सहयोग मुझे मिला तो
भव्य ग्राम सभा पिपरा रामधर में राधा कृष्ण मंदिर के साथ ही अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर मंदिर परिसर में ही बनाए जाएंगे। जिससे देवरहा बाबा की पावन भूमि मईल क्षेत्र का ही नहीं बल्कि देवरिया जनपद का नाम रोशन होगा। आप सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।



