पेड़ से लटकता हुआ युवक का मिला शव

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र में एक युवा के का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा गया ।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी सूचना मिलते हैं मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया पुलिस द्वारा इस मामले का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा । वही परिवार वालों का कहना है कि राजेश आत्महत्या नहीं कर सकता राजेश की हत्या की गई है परिवार वालों ने आरोप लगाया कि राजेश के साथ पहले भी कुछ लोगों विवाद किया था और साथ ही धमकियां भी दी थी। परिजनों ने उन संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस को बताया है जिन लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ में लटका देने का शक है। इस घटना को लेकर राजेश के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।



