सीओ सिटी गौरव शर्मा को निलंबित करने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ ने सीएम से लगाई गुहार,जब अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन तो जिला उपाध्यक्ष का खौल उठा खून
12:00 बजे रात तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ
दिए रहे थाने पर धरना,
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं
की चालान जाती वरना
रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं में उस समय खलबली मच गई जब कंधरापुर थाने की पुलिस बीती रात ढाबे से खाना लेने गए भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने पर बैठा लिया । तथा करीब पांच घंटे बाद पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
पुलिस ने उन्हें क्यों पकड़ा इसका जवाब किसी भी पुलिस अधिकारी के पास नहीं था। इसे लेकर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पुलिस अधिकारियों को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जिसका उठा भी तो वह जवाब नहीं दे सका। इसे लेकर पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब नौ बजे भंवरनाथ स्थित एक ढाबे पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता अपने सहयोगियों के साथ ढाबे पर भोजन लेने गए थे। वहां अचानक सीओ सिटी गौरव शर्मा आगए और सभी को लाकर कंधरापुर थाने में बंद कर दिया। इसकी सूचना भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिबंस मिश्रा को मिली तो उन्होंने कंधरापुर के एसओ को फोन किया। एसओ ने कहा कि सीओ सिटी से बात करिए। जब उन्होंने सीओ सिटी से बात की तो उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करिए, किसी बेगुनाह को नहीं रोका जाएगा। कारण पूछने पर सीओ ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि उसके बाद से सीओ ने न तो उपाध्यक्ष का फोन उठाया और न ही जिलाध्यक्ष का। जब एसपी सिटी को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। जबकि एसपी के पीआरओ ने फोन उठाकर कहा कि हम देख रहे हैं। इसके बाद उपाध्यक्ष अपने अन्य कार्य कर्ताओं के साथ थाना प्रांगण में ही बैठ गए तब जाकर कहीं रात में ही एसओ ने निजी मुचलके पर कार्यकर्ताओं से दस्तखत कराकर उन्हें छोड़ दिया। जब इस संबंध में थाना अध्यक्ष कंधरापुर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब सीओ साहब क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए वहां पहुंचे तो यह लोग ढाबा पर दारु शराब पी रहे थे। शांति भंग की आशंका के तहत यह कार्रवाई की गई।मामला कुछ भी हो यह तो एक जांच का विषय है। पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ हरिवंश मिश्रा ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंफ कर सीओ सिटी आजमगढ़ गौरव शर्मा के निलंबन की गुहार लगाई है।अब सवाल यह है कि क्या सीओ सिटी गौरव शर्मा निलंबित होजाएंगे या अगली कार्यवाई के लिए उपाध्यक्ष आगे का दरवाजा खट खटाएंगे।