आजमगढ़:राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बच्चों की हुई प्रतियोगिता,पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Azamgarh:
अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय कंजरा दिलशादपुर में हुई प्रतियोगिता
रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी आजमगढ़: राज्य पेयजल वह स्वच्छता मिशन के अंतर्गत टीम घूम घूम कर पूरे क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल व स्वच्छता के विषय में प्रतियोगिता कर रही है इसी के तहत अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय कंजरा दिलशादपुर में बच्चों के बीच कल की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम स्थान पर शिल्पा यादव द्वितीय स्थान आरती चौहान ने तथा तीसरा स्थान शिवांगी यादव ने हासिल कर पुरस्कृत हुए।
इस मिशन टीम में दिनेश सिंह कोऑर्डिनेटर ट्रेनर प्रमोद यादव वह प्रियंका यादव उपस्थित रहे इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य रागिनी देवी उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी प्रिंस यादव रणजीत मौर्य सुमित यादव मीना देवी श्रीराम चौहान शिल्पा विश्वकर्मा पूनम विश्वकर्मा अंजली यादव शालू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ वह बच्चे उपस्थित रहे l



