Azamgarh news:भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा व खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।ब्लॉक मोहम्मदपुर के ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो में पूर्व मंत्री वरिष्ठ व भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा एंव खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से रोपण किया । वृक्षारोपण के दौरान पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है। यह ऑक्सीजन के साथ साथ पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं इसलिए सभी लोगों को पौधों को लगाना चाहिए। केंद व प्रदेश की सरकार एक मुहिम चलाकर प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाने का कार्य कर रही हैं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक मुहम्मदपुर वृक्षारोपण अभियान बृहद रूप से चल रहा है ब्लाक के 73 ग्राम पंचायतों में कुल 107860 पौधे लगाए जाने हैं। पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल एवं बचाव की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान डिंपल सिंह ,मानसिंह, ग्राम पंचायत सचिव चांदनी शुक्ला रोजगार सेवक अजय गुप्ता, दीपक भारती आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button