दशहरा दिवाली को लेकर शांति की हुई बैठक।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति व श्री रामलीला समिति द्वारा वॉलिंटियर तैनात किए जाएंगे, जो वालंटियर तैनात किए जाएंगे उनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर व फोटो थाना में जमा किया जाएगा। इसके बाद उन्हें विशेष कार्ड जारी किया जाएगा। बैठक में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों से सुझाव लिए गए । प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने कहा कि सभी लोग त्योहार को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्वक मनाएं। किसी भी प्रकार की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



