स्वास्थ्य केंद्र हो बीमार तो कैसे हो इलाज 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। स्थानीय नगर के मुख्य चौक के बगल में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी जर्जर हालत में पहुंच गया है । भवन की जर्जर हालत को देखकर के चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के कारण अब मरीज भी यहां नहीं आते हैं इलाज कराने ।

कभी इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोग भी अपना इलाज करने के लिए आते थे। उनको सुलभ चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित मिलती थी लेकिन बीते हैं तीन दशक से लगातार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बद से बदतर होती जा रही है ।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा कई बार शासन को अवगत कराया गया भवन निर्माण के लिए भवन की जर्जर हालत को देखकर मरीज भी डर जाते हैं सुविधाओं के नाम पर न ही स्वच्छ पानी की व्यवस्था है ना मरीजों के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाती है चिकित्सालय का भवन इतना जर्जर हो गया है कि थोड़ी सी बरसात में ही छत से पानी टपकने लगता है ।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन की तरफ से मिलने वाली दवा को रखने की भी कोई व्यवस्था नहीं है । कहने के लिए यहां पर तीन कर्मचारियों की तैनाती है

। मूलभूत सुविधाओं से वंचित है न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज

6 बेड रखने को स्थान नहीं

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक विजय वर्मा ने बताया कि रोगियों एवं अस्पताल में तैनात कर्मचारी को पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं है। अस्पताल की दुर्दशा के लिए मेरे द्वारा संबंधित अधिकारी को एक वर्ष में 20 बार पत्र लिखा जा चुका है लेकिन अधिकारी मुख दर्शक बने हुए हैं भवन जर्जर होने से बरसात के समय में औषधि कक्षा में पानी भर जाने से औषधि खराब हो जाती है लेकिन विभाग के संबंधित अधिकारी कई बार पानी के बाद ध्यान नहीं दे रहे हैं भवन जर्जर होने से अस्पताल बरांदे में चल रहा है

मेरे यहां हेमंत शुक्ला फार्मासिस्ट

आदित्य प्रसाद यादव सीनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं किसी को रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है जिससे अस्पताल में आ रहे रोगी एवं हम लोगों को नाना प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button