शोध गोरक्ष प्रांत एवं पीजी कॉलेज आश्रम बरहज के संयुक्त रूप से एक दिवस राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में

शोध गोरक्ष प्रांत एवं बीआरडी बीडी पी. जी. कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला रिसर्च मेथाडोलॉजी विषय पर 05 अक्टूबर 2024 आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया एवं मुख्य वक्ता शोध आयाम के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. आलोक कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय और अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसएन तिवारी रहेगें। यह कार्यशाला पांच सत्रों में संपन्न होगा। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में बिहार, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, शोध छात्र एवं स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्रा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय शिक्षा संकाय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर मुख्य वक्ता प्रो. राजेश कुमार सिंह डीन गोरखपुर विश्वविद्यालय रहेंगे। कार्यशाला में तीन टेक्निकल सेशन भी चलेंगे जिसमें विशेष उद्बोधन त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय, त्रिपुरा के दर्शनशास्त्र विभाग की डॉक्टर सिंधु पौडयाल,कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल , भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. आर.सी. तिवारी एवं अर्जुन आनंद एस आर एफ, जेएनयू नई दिल्ली का होगा। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय कार्यशाला संयोजक एवं प्रांत शोध आयाम प्रमुख डॉ विनय तिवारी ने दी।

Related Articles

Back to top button