ग्राम कटियारी के रामलीला में जनक की भूमिका निभाते हैं राजीव मिश्र। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र,जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटियारी, सन 1954 से लगातार रामलीला का कार्यक्रम बाबा नर्वदेश्वर नाथ रामलीला समिति द्वारा चलता चला आ रहा है। इस समय चल रहे रामलीला के कार्यक्रम में खुदिया मिश्र निवासी राजीव मिश्र, विगत 15 वर्षों से लगातार जनक की भूमिका का , निर्वहन करते हैं राजीव मिश्रा का कहना है कि जब तक मैं जीवित रहूंगा यह पुनीत कार्य कर्ता रहूंगा। साथ ही साथ ही कन्या पक्ष से गढ़वा निवासी मुन्ना बाबा जानकी जी का भाई बनकर पाणिग्रहण संस्कार की भूमिका निभाते हैं, श्री सीताराम विवाह के अवसर पर, राम विवाह बरात की शोभा यात्रा निकाली जाती है जो पूरे गांव में घूम कर रामलीला मंच के स्थल पर पहुंचता है जिसमें गांव के महिला पुरुष बच्चे सभी साथ-साथ चलते हैं रामलीला मंच पर आने के बाद विधिवत जनक की भूमिका निभा रहे राजीव मिस द्वारा प्रभु श्री राम का चरण पखार जाता है महिलाएं मंगल गीत गाती हैं और जिनके पास जो क्षमता होती है वह श्री सीताराम जी को लोग कन्यादान के समय देते हैं रामलीला गांव में 72 वर्षों से हो रहा है रामलीला के सभी पात्र गाँव के ही रहते हैं। रामलीला कमेटी में मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष विपिन तिवारी ,रुद्रेश तिवारी, शुभम तिवारी ,परमानंद तिवारी, विकास तिवारी, प्रदीप तिवारी, चुन्नू बाबा, परमानंद तिवारी, रविकांत तिवारी सहित गांव के सभी श्रद्धालु भक्तजन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहते हैं ।

Related Articles

Back to top button