दीपावली के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम हेतु सचल दल ने मिठाई गोदाम पर मारा छापा

कृत्रिम पदार्थों से बनी लगभग 5 क्विंटल मिठाइयाँ कराई गईं नष्ट

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया।

त्यौहारों के समय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय द्वारा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवरिया श्री राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यवाही की। इस कार्यवाही के तहत पिण्डी रोड, भागलपुर स्थित मिठाई निर्माण कारखाने पर छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने मिठाई निर्माण प्रक्रिया, उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता, और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया। मौके पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का निर्माण होते हुए पाया गया। मिलावट और कृत्रिम पदार्थों से तैयार किए जाने के संदेह के आधार पर बर्फी, पेड़ा, सादा बर्फी, हरा डायमंड बर्फी, छेना मिठाई, और कलाकंद के कुल 7 नमूने संग्रहित किए गए। मिठाइयों के बासी होने और अस्वच्छ परिस्थितियों में कृत्रिम पदार्थों से तैयार किए जाने की पुष्टि होने पर लगभग 5 क्विंटल मिठाइयाँ नष्ट कराई गईं।

इसके अतिरिक्त, जनपद जौनपुर से लाकर पनीर बेचते हुए एक पिकअप वाहन पर पाए गए पनीर का एक नमूना भी रामनाथ देवरिया से संग्रहित किया गया।

इस कार्यवाही में प्रेमचंद्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, मानवेंद्र कुमार, तथा राजू पाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button