रामलला दर्शन मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से ड्यूटी कर रहे PAC जवान की मौत

उत्तर प्रदेश अयोध्या:रामजन्म भूमि सुरक्षा में तैनात एक पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली जवान के सरकारी असलहे से चली थी। वह रामलला दर्शन मार्ग पर स्थित वेद मंदिर के निकट क्रासिंग एक पर रेड जोन की ड्यूटी कर रहा था।मृतक जवान कुलदीप तिवारी पीएसी की 25 बटालियन में तैनात थे। वह मूल रूप से सिद्धार्थ नगर जिले के बांसी निवासी थे,घटना की सूचना मिलते ही आइजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरन नय्यर सहित अन्य अधिकारियों में मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। घटना आत्महत्या है या कोई अन्य कारण है इसपर पुलिस जांच कर रही है। वर्ष 2019 बैच के पीएसी जवान कुलदीप शुक्रवार सुबह छह बजे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे,तभी अचानक उनके साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। देखा तो कुलदीप खून से लथपथ भूमि पर पड़े तड़प रहे थे। गोली उनके गले के ऊपरी हिस्से में लगी,जो खोपड़ी को चीरते हुए निकल गई,उनको तत्काल दर्शन नगर मेडिकल कालेज लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि काफी दुःखद है,कुलदीप अभी अविवाहित थे। वह करीब दो माह से यहां रामजन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे। एसपी सुरक्षा पंकज तिवारी ने बताया कि जवान जहां ड्यूटी कर रहा था वह परिसर से सटा रेड जोन का क्षेत्र है। छानबीन में यह भी ज्ञात हुआ है कि कुछ जवानों ने कुलदीप को सुबह बरसात के बीच असलहा साफ करते हुए भी देखा था। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button