युवक ने लगाया मार- पीट कर बाइक छीनने का आरोप।

विनय मिश्र,जिला संवाददाता।
बरहज:देवरिया। थाना क्षेत्र के गांव पलिया में एक युवक ने गांव के ही कुछ युवकों पर आरोप लगाया है कि वह किराने की दुकान पर माचिस खरीदने गया था कि गांव के ही कुछ युवकों ने मार-पीट कर उसकी बाइक छीन ली घटना की जानकारी पर उक्त युवक ने डायल 112 को फोन किया मौके पर पहुंची डायल 112 के सामने भी उक्त युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पलिया गांव के रहने वाले अरविंद 38 पुत्र जगदीश प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर कर गांव के ही कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार की शाम गांव के एक दुकानदार के पास माचिस लेने के लिए गया हुआ था। तभी गांव के कुछ अराजक तत्वों इकट्ठा हो गए और हमें मारपीट कर घायल कर बाइक छीन लिया।स्थानीय लोग व स्वजनों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां पर घायल का इलाज कराया गया। घायल व्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों पर करवाई की मांग किया है।
इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



