महाकुंभ में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलवाने में एआई कैमरे, फेसबुक और एक्स भी मदद करेंगे
Prayagraj: The Yogi Adityanath government is engaged in finalizing the preparations for the Mahakumbh. For the first time, the Mahakumbh is being digitized on such a large scale. Such cameras are being installed here with the help of AI, which will be deployed 24 hours for the protection of 45 crore devotees. Along with these cameras with AI license, social media platforms like Facebook and X will also immediately help in finding the separated family members. Mela administration has prepared its comprehensive action plan. For this, the Digital Khoya-Paya Kendra will be made live from December 1. Through this, 328 AI licensed cameras will monitor the entire Mela area. All these cameras have been tested. The entire Mela area is being equipped with these special cameras. The work of installing cameras on a large scale on the directives of the Yogi government is in its final stages. These special AI cameras have also been tested at four locations in the mela area. The government has set up such digital hoya-paya centers for devotees participating in the Mahakumbh 2025, which will run with the help of technology and will be available in the blink of an eye. will match. Digital registration of every lost person will be done immediately. After the registration, the AI cameras will start searching for the missing person. Not only this, the information about the missing person will also be shared on social media platforms like Facebook and X. This system will not only make the Mahakumbh dead safe, but will also enable families to connect with their loved ones quickly and easily. Face recognition technology will be used to identify people who are separated from their loved ones in the Mahakumbh. It will work instantly. 45 crore people are expected to come here. In such a case, the AI camera will immediately take a photo and identify the person. Social media will also be active in this work. Anyone who is separated from their loved ones in Mahakumbh Mela will be taken care of under a safe, orderly and responsible system. Any adult before taking a child to a woman must ensure that he recognizes her and that her identity is authentic.

प्रयागराज:। महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार इतने व्यापक स्तर पर महाआयोजन का डिजिटलाइजेशन कर रही है। यहां एआई की मदद से ऐसे कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो 45 करोड़ श्रद्धालुओं की हिफाजत में 24 घंटे तैनात रहेंगे। एआई लाइसेंस वाले इन कैमरों के साथ ही फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी बिछड़ने वाले परिजनों को खोजने में तत्काल मदद करेंगे।इस बार महाकुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को अपनों को खोने का डर नहीं सताएगा। मेला प्रशासन ने इसकी व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए डिजिटल खोया-पाया केंद्र को एक दिसंबर से लाइव किया जाएगा। इसके माध्यम से 328 एआई लाइसेंस वाले कैमरे पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखेंगे।इन सभी कैमरों का परीक्षण कर लिया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को इन विशेष कैमरों से लैस किया जा रहा है। योगी सरकार के निर्देश पर बड़े पैमाने पर कैमरे इंस्टॉल करने का काम अपने अंतिम चरण में है। मेला क्षेत्र की चार लोकेशन पर इन विशेष एआई कैमरों का परीक्षण भी किया जा चुका है।महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लिए सरकार ने ऐसे डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की स्थापना की है, जो तकनीक के सहारे चलेंगे और पलक झपकते ही अपनों से मिलाएंगे। इसमें हर खोए हुए व्यक्ति का डिजिटल पंजीकरण तुरंत किया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद एआई कैमरे गुमशुदा की तलाश में जुट जाएंगे।यही नहीं, गुमशुदा की जानकारी को फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जाएगा। यह व्यवस्था महाकुंभ मेले को न केवल सुरक्षित बनाएगी, बल्कि परिवारों को जल्दी और आसानी से अपने प्रियजनों से जोड़ने का काम करेगी।महाकुंभ में अपनों से बिछड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए फेस रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह तत्काल काम करेगा। यहां 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में एआई कैमरे तत्काल फोटो खींचकर व्यक्ति की पहचान कर लेंगे। इस काम में सोशल मीडिया भी तत्पर रहेगा।जो भी व्यक्ति महाकुंभ मेले में अपनों से बिछड़ेगा, उसका सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार प्रणाली के तहत ख्याल भी रखा जाएगा। किसी भी वयस्क को बच्चे या महिला को ले जाने से पहले सुनिश्चित करना होगा कि वह उसे पहचानते हैं और उनकी पहचान प्रमाणिक है।



