न्यायालय आपके द्वारा अभियान में डीएम ने किया दो प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण 

विवादित दोनों प्रकरण में त्वरित एवं शुचितापूर्ण निस्तारण के लिए उनके द्वारा किया गया बेरवा पहाड़पुर में तालाब व गोपपुर में चकरोड पर अवैध अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। न्यायालय आपके द्वार अभियान के क्रम में शुक्रवार को डीएम विशाल सिंह ने शुचितापूर्ण निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके।

इस दौरान डीएम ने तहसील ज्ञानपुर के बेरवा पहाड़पुर में तालाब पर अतिक्रमण एवं तहसील औराई के गोपपुर में चकरोड पर अतिक्रमण से संबंधित उ.प्र.राजस्व संहिता धारा 67(5) के तहत लगभग 2 मुकदमों का तहसीलदार ज्ञानपुर अजय सिंह, तहसीलदार औराई सुनील कुमार राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। उपर्युक्त मुकदमा नवीन परती, उसर भूमि पर कब्जे से संबंधित है। अंतिम रूप से निस्तारण जल्द ही किया जाएगा। डीएम ने अपने न्यायालय डायस पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के अनुरोध पर शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया

जिससे कि विवादित प्रकरण के संबंध में राजस्व टीम व दोनों पक्षकार, ग्राम प्रधान व अन्य की मौजूदगी में सभी बिंदुओं पर सम्यक सुनवाई व विचारोंपरांत त्वरित निस्तारण किया जा सके। बेरवा पहाड़पुर में तालाब पर अवैध रूप से बसे लोगों के खिलाफ हुए मुकदमे के निस्तारण के लिए डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर व सम्यक बिन्दुओं पर अवलोकन पश्चात् निर्देश दिया गया कि ग्रामसभा की भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों के लिखाफ अभियान चलाकर एक सप्ताह के अन्दर खाली करें। ग्रामसभा के नियंत्रण में लेना सुनिश्चित किया जाए। औराई के गोपपुर में चकरोड पर अवैध कब्जें की शिकायत उद्योग बंधु की बैठक में आने पर व डीएम न्यायालय में दर्ज मुकदमें के निस्तारण के लिए उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार औराई द्वारा बताया गया कि गाटा संख्या 187 नम्बर चकरोड पर तीन व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। डीएम ने सरकारी भूमि की नापकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button