गरीब, मजदूर व किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए नेताजी ने चुना समाजवाद का रास्ता
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। समाजवादी पार्टी के कंसापुर में स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस दौर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सदी के सबसे बड़े जननायक समाजवाद के योद्धा, शोषित समाज, किसानों की आवाज, हिन्दुस्तान के धरोहर धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। नेताजी के समाजवादी विचारधारा के संघर्षों पर चलने का संकल्प भी लेते हैं। उन्होंने नेताजी के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुश्ती से भारतीय राजनीति में आयरन मैन बनें। अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। वें पहाड़ जैसी अकड़ रखते थे। लेकिन कभी भी कार्यकर्ताओं का साथ नही छोड़े। देश और प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए नेताजी ने समाजवाद का रास्ता चुना था। गरीब व मजदूर के हित की सोचने वाले नेताजी अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल एवं रक्षामंत्री कार्यकाल में गरीब, मजदूर व किसानों के घर को रोशन किया है। वहीं औराई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
इस मौके पर मो.आरिफ सिद्दिकी, शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव, शैलेश सिंह मंटू, कल्लन यादव, संतोष यादव, डॉ.सरिता बिंद, केशनारायण यादव, रीता वर्मा, पवन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, महेंद्र गोंड, बाबा खलीफा, डॉ.कल्ला प्रसाद बिंद, दिलीप भीम कन्नौजिया, विनोद यादव, मो.इकराम, गामा प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव, माया प्रजापति, मुन्नार राम यादव व अंकित पांडेय आदि मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।



