प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नए आवेदन फिलहाल बंद। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

देवरिया । उप जिलाधिकारी सदर/परियोजना अधिकारी, डूडा-देवरिया श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगरीय निकायों में पात्र लाभार्थियों के लिए आवास निर्माण हेतु फिलहाल नए आवेदन पत्र नहीं लिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शासन से इस संबंध में नए दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं, जिसके कारण विभाग और नगर निकाय स्तर पर नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। जैसे ही शासन द्वारा दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, पुनः विज्ञप्ति जारी कर नगर निकाय कार्यालयों और डूडा कार्यालय, देवरिया में सूचना प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि लाभार्थी योजना का लाभ ले सकें।

श्री द्विवेदी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है और पात्र लाभार्थियों को बिना किसी शुल्क के आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button