भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मंडल और देहात मंडल का चुनाव ।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सूरदास की कुटी पर चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह की देखरेख में नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न संपन्न कराया गया मिली जानकारी के अनुसार नगर मंडल अध्यक्ष के लिए कुल सात लोगों ने पर्चा दाखिला किया पर्चा दाखिल करने वालों में विजय कुमार सिंह रिंकू, विवेक गुप्ता ,अभयानंद तिवारी ,संजय वर्मा ,बृजेश शर्मा, अर्जुन भारती ,दीपू तिवारी रहे वहीं जिला प्रतिनिधि के लिए सचिन सिंह, श्याम जायसवाल, जितेंद्र भारत, विनोद वर्मा ,मुकेश पटेल मैं अपना पर्चा दाखिल किया।
वही, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया डाक बंगले पर दौड़ की गई मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार शाही की देखरेख में कल दो महिला प्रत्याशियों सहित 13 उम्मीदवारों में पर्चा भरा समस्त उम्मीदवारों के प्रस्तावक भूत अध्यक्ष रहे तथा भारी मात्रा में भाजपा नेता मौजूद रहे मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि यह चुनाव सलेमपुर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के लिए है तथा उम्मीदवारों की प्रक्रिया पूरे नियम के पालन के साथ किया जा रहा है मंडल अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे की घोषणा बाद में की जाएगी



