आश्रम के पांचवें पीठाधीश्वर चंद्र देव शरण जी महाराज की मनाई जाएगी पुण्यतिथि।

विनय मिश्र , जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। अनंत पीठ आश्रम बरहज के पांचवें पीठाधीश्वर चंद्रदेव शरण जी महाराज की पुण्यतिथि कल आश्रम परिसर में मनाई जाएगी पूज्य महाराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन आश्रम की सेवा में समर्पित किया और शिक्षा जगत के क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए बाबा राघव दास भगवान दास महिला महाविद्यालय की स्थापना की महाराज जी की देखरेख में आश्रम की पांचो शिक्षण संस्थाएं पुष्पित पल्लवित हुई जीवन के अंतिम क्षण तक महाराज जी सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक पद को सुशोभित किए, 21 दिसंबर 2003 को महाराज श्री आश्रम की धरा धाम को छोड़कर भगवान में विलीन हो गए। वर्तमान में आश्रम के पीठाधीश्वरआजनेय जी महाराज ने बताया कि 21 दिसंबर 2024 को आश्रम में महाराज जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी जिसमें संत महात्मा आश्रम के शिष्य एवं, आम जनमानस उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम दिन में 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।



