Mau news:घोसी कोतवाली में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक कर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते कोतवाल अनिलचन्द्र तिवारी एवं चैयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:स्थानीय कोतवाली के परिसर में प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के पर प्रबुद्ध वर्ग की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से आईटी आधारित सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर बल दिया गया।बताया गया कि क्षेत्र में हो रहे घटना क्रम पर ध्यान देने के साथ ही घटनाओं को रोकने में सहायता मिल सकें।
प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने घोसी कोतवाली के परिसर में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि आप सभी सुरक्षा की दृष्टि से अपने अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे लगवा ले।कैमरे का दृष्टिकोण व्यक्तिगत के बजाय समाजहित में लगाये।कैमरे अच्छी गुणवत्ता के साथ वे सामने के मुख्यमार्ग की गतिविधियों को भी रेकार्ड रखे।बताया कि कुछ माह पूर्व चीनी मिल के पास स्थित एक मदिरा की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने से दूर घर बैठे दुकानदार को जानकारी हो गई।और जानकारी होने पर कार्यवाही पर चोर पकड़ लिए गए। आईटी आधारित सीसीटीवी कैमरे के होने से आप कही पर भी रहकर अपने प्रतिष्ठान पर हो रहे घटना को जान जायेगे।कहाकि आईटी आधारित सीसीटीवी कैमरे के उपयोग से समाज के हर छोटी बड़ी घटनाओं पर नजर रखी जा सकती है।आप सभी इसको जरूरी समझ कर प्राथमिकता दे।बैठक में उपस्थित व्यापारियों से अपील किया कि आप सभी जल्द से जल्द अपने अपने प्रतिष्ठान में आईटी आधारित सीसीटीवी कैमरे लगवा ले। चैयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कहने के साथ सभी दुकानदारों, मकान मालिकों से अपील किया कि वे भी अपने यहा सीसीटीवी कैमरे लगवा ले।व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।इस अवसर परचेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता,उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पटेल ,अभय सिंह,प्रवीण कुमार उर्फ डब्लू ,अनिरुद्ध सिंह ,कमला यादव ,प्यारेलाल ,फरीद खान ,अंशु बरनवाल आदि उपस्थित रहे।फोटो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button