पत्रकार बंधुओ के लिए प्रधानमंत्री वय वंदन कार्ड व, विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 24 दिसंबर को। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

देवरिया।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में जनपद देवरिया के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, दिनांक 24 दिसंबर 2024 को दिन में 10:00 बजे से 2:00 तक देवरिया क्लब मे किया जा रहा है।

शिविर में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी

1. प्रधानमंत्री वय वंदन कार्ड 70 वर्ष की आयु (आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि से) पूर्ण करने वाले पत्रकार बंधुओं एवं उनके परिजनों का कार्ड बनाया जाएगा, जिससे 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त होगा।

2. नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण।

3. दंतपरीक्षण।

4. बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच।

5. निःशुल्क दवा वितरण, किया जाएगा ।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल

समस्त पत्रकार बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि वे अपने परिजनों सहित इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं।

Related Articles

Back to top button