Azamgarh :हत्या के प्रयास में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

हत्या के प्रयास में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़:तरवा थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार,आवेदक शिवकुमार सिंह पुत्र रामदुलारे सिंह ग्राम टण्डवा खास थाना तरवाँ जिला आजमगढ को दिनांक 20-10-024 को समय लगभग 09 बजे सुबह लगभग नाली के विवाद को लेकर आवेदक के पट्टीदार जबरी भवानी प्रसाद सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह व वैभव सिंह (विन्नी) व विपूल सिंह पुत्रगण भवानी प्रसाद सिंह व सीमा देवी पत्नी भवानी प्रसाद सिंह द्वारा गाली गलौज देते मारपीट व लाठी से मारना तथा धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारने पीटना जिससे आवेदक सर में चोट लगने के कारण मै मौके पर ही बेहोश हो गया व अभी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/2024 धारा 109,115(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना व0उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा है, रविवार को वरि. उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता / अभियुक्त 1.भवानी प्रसाद सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह 2.वैभव सिंह उर्फ विन्नी पुत्र भवानी प्रसाद सिंह निवासीगण ग्राम टण्डवा खास थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को तितिरा पुलिया के पास से समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।सोमवार को वरि. उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता / अभियुक्त 1. सीमा सिंह पत्नी भवानी प्रसाद सिंह 2.अभिनव उर्फ विपुल सिंह पुत्र भवानी प्रसाद सिंह निवासीगण ग्राम टण्डवा खास थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को ग्राम भिलिहीली से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Back to top button