Azamgarh :किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक वादी ने दिनांक 26. 11. 2024 को जीयनपुर थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी पुत्री जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है दिनांक 25. 11.2024 को सुबह 9:00 कॉलेज अजमतगढ़ गई थी और कॉलेज से काफी देर हो गया है वापस नहीं आई तो परेशान होकर हम परिवार वालों ने आसपास लोगों से पूछा लेकिन कोई पता नहीं चल मेरी लड़की 26. 11.2024 को शाम 4:30 बजे अज्ञात नंबर से फोन करके बताई कि मेरी साइकिल मछली मार्केट जीयनपुर के तिराहा पर खड़ी है आपसे घर लेकर जाईएगा l प्रार्थी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या 528/2024 धारा 137(2) बनाम अज्ञात दर्ज किया गया l घटना की जांच उप निरीक्षक अमित कुमार वर्मा द्वारा किया जा रहा है विवेचना के क्रम में मुकदमे में धारा 65 (1)/87BNS व 4(2) 500 एक्ट की बढ़ोतरी की गई और अजीत कुमार पुत्र विजय शंकर राम निवासी महेन थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर का नाम आया l आज दिनांक 24. 12.2024 को उप निरीक्षक अमित कुमार वर्मा ने अपहृता को जीयनपुर टैक्सी स्टैंड से 10:51 बजे बरामद कर लिया वह आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है l

Related Articles

Back to top button