भाई ने बहन की की हत्या।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता।

रूद्रपुर, देवरिया।

 

जनपद के रुद्रपुर नगर पंचायत के लाला टोला का है, जहां एक भाई ने अपने ही बहन की हत्या कर दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार रानी गुप्ता 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्रभुनाथ गुप्ता रात करीब 9:30 बजे कहीं से घूम कर घर पहुंची, जहां देर से रात में घर आने को लेकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो वह विवाद पर आमादा हो गई, जहां विवाद बढ़ गया गुस्से में आकर भाई ब्रह्मा गुप्ता ने लोहे की राड से सिर पर वार कर दिया जहां उसकी बहन की मौत हो गई।

वही मृतका की मां सावित्री देवी ने पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने माँ के तहरीर पर भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल का जायजा लिया और रुद्रपुर के कोतवाल रतन कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और रुद्रपुर सीओ अंशुमान श्रीवास्तव को आगे की कार्यवाही के लिए निर्देशित किये।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि घरेलू झगड़े में एक भाई ने लोहे के राड से मार कर बहन की हत्या कर दी है।

Related Articles

Back to top button