Azamgarh :हत्या का प्रयास करने वाला एक आरोपी अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
हत्या का प्रयास करने वाला एक आरोपी अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली जूली गुप्ता पुत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता कप्तानगंज आजमगढ़ में दिनांक 25. 12.2024 को समय 19:15 पर थाने पर सूचना दिया कि वादिनी के मिठाई के दुकान पर मेरा भाई शुभम गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश गुप्ता के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर कस्बा कप्तानगंज के रहने वाले रोहित शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला पुत्र गुड्डू शुक्ला अपने साथी विशाल चौबे पुत्र योगेंद्र चौबे ग्राम चकसमसपुर भावपुर थाना रानी की सारी के साथ मिठाई मांगने के दौरान विशाल चौबे द्वारा पिस्टल से जान मारने की नीयत से फायर कर दिया गया जिससे शुभम गुप्ता के हाथ में चोटें आई शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने विशाल चौबे को घेर कर पकड़ लिया तथा उसका साथी रोहित शुक्ला मौके से फरार हो गया इस संबंध में थाने पर मुकदमा संख्या 425 / 2024 धारा 109 बी एन एस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया l सूचना पाकर उप निरीक्षक ओमप्रकाश दुबे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और विशाल चौबे को गिरफ्तार कर लिया तथा चालान माननीय न्यायालय किया l



