नगर पालिका परिषद बरहज के बोर्ड की बैठक हुई संपन्न। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की बोर्ड की बैठक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती निरुपमा प्रताप के देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें अधिशासी अधिकारी श्रीमती निरुपमा प्रताप द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संपत्ति कर की नई नियमावली से बोर्ड को अवगत कराया गया जिसके अनुसार नगर पालिका सीमा अंतर्गत निवास करने वाले निर्बल एवं आर्थिक रूप से कमजोर जनता पर काफी कर लागू होने की संभावना के दृष्टिगत अध्यक्ष , श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं समस्त सभासद गण द्वारा नई नियमावली को इस निकाय में लागू न किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया जिसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी गई तथा बोर्ड बैठक में नगर के विभिन्न विकास के कार्यों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button