Azamgarh :कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान लागू

कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान लागू

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
शान द्वारा कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गई है उक्त योजना के क्रियान्वयन के प्रारंभिक चरण में योजना के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज हरियड कला केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में एक दिवसीय मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l इस अवसर पर मंडल मुख्यालय के जनपद के अतिरिक्त बलिया एवं मऊ के उपायुक्त उद्योग सहायक प्रबंधक पटेल सहायक के साथ-साथ 100 से अधिक संख्या में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभा किया गया l इस अवसर पर आजमगढ़ जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजकीय पॉलिटेक्निक एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 400 से अधिक संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभा किया गया l पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीएम युवा मिशन कार्यालय लखनऊ द्वारा नामित विशेषज्ञ अजय सिंह द्वारा योजना का परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया l क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजित किए जाने तथा प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने हेतु प्रतिवर्ष 1लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित किए जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षों की समय अवधि में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित किए जाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह एक महत्वाकांक्षी नई योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का प्रतिपादन किया गया है l इस अवसर पर से रावत उपयुक्त उद्योग आजमगढ़ मायाराम सरोज उपयुक्त उद्योग बलिया जितेंद्र सिंह यादव सहायक प्रबंधक जिला उद्योग तथा उद्यमिता विकास केंद्र बलिया पारस राम सहायक प्रबंधक जिला उद्योग तथा उद्यमिता विकास केंद्र मऊ मृत्युंजय सहायक प्रबंधक जिला उद्योग तथा उद्यमिता विकास केंद्र मऊ एवं अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया आजमगढ़ प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ प्रशिक्षण प्रभारी आरसेटी आजमगढ़ आदि की उपस्थिति रही l

Related Articles

Back to top button