समाधान दिवस का हुआ आयोजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

बरहज थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया थाना दिवस में सात फरियादियों ने आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था फरियादियों ने बारी-बारी से अपनी अपनी शिकायती पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया थाना दिवस में राजस्व के पाच एवं पुलिस के दो आवेदन आए जिसमें पुलिस के दो एवं राजस्व के एक मामले का प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष मामलों को निस्तारण के लिए विभाग के संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक अरशद हुसैन, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, अमित यादव, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, प्रमोद पासवान, राम जी सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button