देश के आर्थिक विकास के महामानव थे मनमोहन सिंह , 

तीसरा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

सलेमपुर, देवरिया। तीसरा मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर के बिजली विभाग के पास गोपाल जी यादव के नव निर्मित भवन पर श्री सुधाकर गुप्ता के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक प्रस्ताव पास कर भारत सरकार से उनके लिए एक समाधि स्थल उपलब्ध कराने की मांग की गई lइस दौरान सम्बोधित करते हुए सलेमपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारत के आर्थिक विकास के महामानव थे वह एक योग्य नेता, अर्थ शास्त्री, देश सेवक, महान देश भक्त, भारत को विश्व के पटल पर स्थापित करने वाले नेता थे।उनको इन्ही कार्यो के लिए र हमेशा याद किया जायेगा l उनके निधन से देश की अपूरणीय क्षति हुई है l

बैठक को गोपाल जी यादव, रियाज अहमद मंसूरी, सुभाष यादव, एडवोकेट सी एल प्रसाद अधिवक्ता उच्च न्यायलय, असरफ अली मंसूरी, बीरबल यादव, संजय गुप्ता, लाल साहब यादव, राजेन्द्र गुप्ता,मोहन यादव, आशीष गोंड, राम प्रवेश प्रसाद, जीतेन्द्र गोंड, आदि ने सम्बोधित किया।अंत में मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Related Articles

Back to top button