आंगनबाड़ी बी.एल.ओ. महिला ने समुह की महिलाओं से की ठगी । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता ।

 

बरहज, देवरिया। थाना दिवस पर पहुंची पचासों की संख्या में समुह की महिलाएं,सुचना अनुसार उन सभी महिलाओं का यह आरोप है कि ग्राम पचौहा की रहने वाली सरिता देवी आंगनबाड़ी बी. एल. ओ. ने पचौहा की ही रहने वाली समुह की महिलाओं से 10 से 15 लाख रुपए की ठगी की है। महिलाओं के प्रार्थना पत्र पर थाना प्रभारी राहुल सिंह के प्रयास से उस महिला को आज पुलिस ने पकड़ कर पुछ ताछ एवं मामले की जानकारी हेतु थाने लाई । महिलाओं में मनोरमा देवी 30/ हजार, ममता 40000/ हजार,मराछी 30/ हजार, बबली 60/ हजार, राजकुमारी 90 हजार, इसरावती 100000/ एक लाख , संगीता ऐसी पचासों महिलाओं के सर पर कर्ज का बोझ है और वह परेशान हैं ,थाने पर आई एक महिला का इन बातों को लेकर उसका दांत तक लग गया। कि हम कहां से कर्ज को भरेंगे। सभी महिलाओं की समस्यायों को लेकर निस्तारण के लिए थाना प्रभारी राहुल सिंह लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button