Azamgarh :फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष अभियान दिनांक 31 जनवरी 2025 तक सभी ग्राम संतृप्त होने तक चलाया जाएगा
फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष अभियान दिनांक 31 जनवरी 2025 तक सभी ग्राम संतृप्त होने तक चलाया जाएगा
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
अप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया है कि एग्रीस्टैक ( डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में विशेष अभियान दिनांक 31 जनवरी 2025 तक सभी ग्राम संतृप्त होने तक कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा ग्रामों में कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है l अप कृषि निदेशक ने बताया कि एग्री स्टॉक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल बेस किस रजिस्ट्री तैयार की जानी है किसान भाई मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं सीएससी मोड में किसान भाई जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क अदाकार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक ग्रामों में कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाएगी l फार्मर रजिस्ट्री से पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त प्राप्त करने हेतु अनिवार्यता की शर्त को पूर्ण कर लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी l कृषकों को फसली ऋण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड एवं कृषि के विकास हेतु अन्य ऋण प्राप्त करने में सुगमता होगी l आपदा प्रबंधन के अंतर्गत कृषको को छति पूर्ति हेतु चिन्हॉकन में सुगमता होगी l किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कृषि एवं संबद्ध विभागों को फार्मर रजिस्ट्री के उपलब्ध है आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का लाभ वितरण करने में सुगमता होगी और लाभार्थी के बार-बार सत्यापन आवश्यक नहीं होगाl इसके लिए किस को अपने साथ कैंप में अपनी सभी भूखंडों की खतौनी ले जानी होगी अपना मूल आधार कार्ड आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है आधार लिंक मोबाइल फोन अपने साथ ले जाना अनिवार्य है किस को मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी कैंप में टीम को साझा करना होगा l



