Azamgarh :दबंगों ने मंदिर पर गेट लगवा रहे व्यक्ति को पीटा मुकदमा हुआ दर्ज
दबंगों ने मंदिर पर गेट लगवा रहे व्यक्ति को पीटा मुकदमा हुआ दर्ज

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़:मंदिर का गेट लगाने को लेकर विरोध कर रहे गांव के अल्पसंख्यकों ने पंडित की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से पंडित घायल हो गए। इसके साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में अंजनी कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।वही मामले की जानकारी मिलने पर देवगांव थाने के प्रभारी विनय कुमार मिश्रा और सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं। उनको गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।देवगांव कोतवाली के अहरौली गांव में मंदिर का गेट लगाने को लेकर परवेज अहमद सलमान शमी नूरजहां फरमान ने मिलकर गांव के अंजनी कुमार मिश्रा की पिटाई की। पिटाई करने वाले यहां आरोपी जमीन पर कब्जा कर रह रहे हैं। इसके बावजूद भी आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।इस मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



