युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस लर्निंग ट्रेनिंग की छठे दिन भी जारी ।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एस्पिरिइंटेल लर्निंग ।( एसपीईएल )

की छठे दिन की ट्रेंनिंग थाना बरहज के थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह जी एवं स्टूडेंट पुलिस लर्निंग के नोडल अधिकारी सब इंस्पेक्टर शुभम कुमार पाठक जी के नेतृत्व में हुआ । थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह जी के साथ उनकी पुलिस विभाग की टीम नोडल अधिकारी सब इंस्पेक्टर शुभम कुमार पाठक,सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सब-इंस्पेक्टर अंकित यादव , हेड कांस्टेबल वीर बहादुर एवं कांस्टेबल रेशु जी कांस्टेबल प्रिया मौर्या भी उपस्थित रहे इत्यादि। नोडल अधिकारी सब इंस्पेक्टर शुभम कुमार पाठक जी ने आज की ट्रेनिंग की शुरुआत किए और आज ट्रेनिंग में विशेष बातों पर चर्चा किया गया सभी चीजों को विस्तार से बताया अच्छे जानकारी दी। आज की ट्रेनिंग में (जी0डी0 ) रोज नामचा सामान्य डायरी के बारे मे जानकारी भी दी गई और बताया कि जी0डी0 में क्या कार्य होता है इसके बारे में विस्तार से एक एक कर के बताया। एवं एफआईआर, एनसीआर, आईपीसी -एक्ट, सीआरपीसी, पॉक्सो-एक्ट, बीएलएसएस, बीएलएस, बीएनएसएस, एवं आईओ)के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इसके कार्य क्या होते हैं। इत्यादि आज के पुलिस स्पेशल ट्रेनिंग कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग की टीम और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अब्दुल कयूम, आयुषी मद्धेशिया ,निधि यादव , प्रतिभा प्रजापति,सलोनी साहनी, अभिनाश कुमार , प्रीति गुप्ता,रागिनी, शिवांगी तिवारी, अंजली मिश्रा, अंजली त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी,अमन, निकिता तिवारी, महिमा चौरसिया, लाजो मद्धेशिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button