फुटबॉल टूर्नामेंट का दुसरे दिन, बलिया बनाम पडरौना के बीच खेला गया मैच बलिया एक गोल से विजयी। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। बरहज नगर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम के मैदान फुटबॉल टूर्नामेंट , बलिया बनाम पडरौना के बीच खेला गया खेल समाप्ति तक दोनों टाइम एक-एक गोल कर बराबरी पर जमी रही आज के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि निखिल सिंह राजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं विशिष्ट मनोज कुमार सिंह रहे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा बलिया एवं पडरौना के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की खेल के दौरान बलिया एवं पडरौना के बीच खेल प्रारंभ हुआ हाफ टाइम के पहले पडरौना ने बलिया के खिलाफ एक गोल दक कर बढ़त बना ली खेल के अंतिम हाफ टाइम से पहले बलिया ने भी एक भी गोल दाग कर मैच बराबर कर लिया दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोचक रहा । समय समाप्ति के बाद पेनल्टी शूट के माध्यम से बलिया ने एक गोल दाग कर विजय हासिल कर लिया खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विजय कुमार सिंह रिंकू धनेश सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष मैनेजर तिवारी दीनानाथ यादव विनय कुमार मिश्रा दीपू तिवारी सबलु मिया, संजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। खेल के आयोजक केशवानंद तिवारी ने दोनों टीमों को बधाई दी

Related Articles

Back to top button