Azamgarh :श्रावस्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव राजभर की मनाई गई जयंती

श्रावस्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव राजभर की मनाई गई जयंती

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मार्टीनगंज-आजमगढ़
रिपोर्ट शिवम सिंह
विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के हड़वा गांव में बसंत पंचमी के पर्व पर बाबा विजय दास समाजसेवी के सानिध्य में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती गांव स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर द्वार के पास ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनों की उपस्थिती में बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ सुहेलदेव राजभर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनके चित्र पर दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर तथा अन्य लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर मनाई। इसके बाद गाजे बाजे पर थिरकते हुए लोगों ने जुलूस निकाला जो पूरे गांव में भ्रमण किया।इस अवसर पर समाजसेवी बाबा विजय दास ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर का जन्म भारत देश के श्रावस्ती शहर में 995ई0में हुआ था इनकी माता का नाम जय लक्ष्मी और पिता बिहारिमल थे ।महाराजा सुहेलदेव राजभर ने 1034में बहराइच में गजनवी सेनापति गाजी मिया को हरानें और मारने के लिए लोकप्रिय थे।इस अवसर पर राम अचल प्रजापति, यमुना प्रसाद राजभर, पूरन चंद राजभर,शनीराजभर,गुड्डू राजभर, अंकुश राजभर, राजू राजभर, अनिल राजभर, बाबूराम राजभर, बुधिराम राजभर, प्रमोद राजभर, अभिषेक राजभर, बालेंदर राजभर, मनीराम राजभर आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button