पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की मनाई गई 11,पुण्यतिथि। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

भलुअनी, देवरिया। भलुअनी के, ब्लॉक के परिसर में विधानसभा

के पूर्व विधायक एवम पूर्व मंत्री स्व पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि स्व दुर्गा प्रसाद मिश्र के पुण्य तिथि पर उपस्थित जनसमूह उनके आत्मीयता का प्रतीक है ,दुर्गा मिश्र व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे ,उनके विचारों को आत्मसात करना व उनके पदचिन्हों पर चलना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र एक मनीषी एवम पक्ष के पहाड़ थे।जीवन में कोई व्यक्ति बिना परिचय के उसकी मदद निः स्वार्थ भाव से करता है ,तो वह समाज के लिए अनुकरणीय हो जाता है।उसी श्रृंखला की एक प्रमुख कड़ी थे पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र थे। पासवान ने यह भी कहा कि पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के साथ विधान सभा में साथ साथ रहकर कार्य करने अवसर मिला है।उसके पूर्व सलेमपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सलेमपुर एवम देवरिया की दो विचारधारा में एक विचारधारा के मूल स्तंभ पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र थे।देवरिया में पचास वर्ष की राजनीति में मेरे पिता स्व हरिकेवल प्रसाद और स्व पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र गंगा यमुना की धारा के रूप में कार्य कर देवरिया के इतिहास को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका दो मनीषियों ने निभाई वह राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है। सभा को संबोधित करते हुए देवरिया के विधायक शलभमणि ने कहा कि दुर्गा मिश्र पूर्वांचल में भाजपा के जनक व

संस्थापक रहे ,उन्होंने दुर्गा मिश्र को भाजपा का प्राणवायु बताया , कार्यक्रम के संयोजक भलुअनी के ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया श्रद्धांजलि सभा के अंत में क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने आए हुए जनसमूह का आभार जताते हुए लोगो को विश्वास दिलाया कि उनका दरवाजा सभी वर्गों,जातियों के लिए चौबीस घंटे खुला है ।सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे ने किया । श्रद्धांजलि सभा को मुख्यरूप से, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, ,देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया,भाटपार विधायक सभाकुंवर,वि परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह,पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ,पूर्व विधायक काली प्रसाद, भलुअनी ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव,अजय मणि त्रिपाठी,बंधु उपेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया ।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से भलुअनी नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार, अंगद तिवारी,नीरज शाही,राजीव मिश्र,अमरेश सिंह,विनोद सिंह,विक्रांत मिश्र,विशंभर मिश्र,अरविंद तिवारी, अरविंद तिवारी,संजय सिंह,रामायण कुशवाहा,पवन पाठक,निशिकांत दीक्षित,प्रकाश मिश्र, धन्नु मिश्र,अनुपम मिश्र,अशोक मिश्र,राघव तिवारी,दिनेश मिश्र, आत्रेय पांडेय,ओंकार मिश्र सहित क्षेत्र की सैकड़ों जनता उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button