तहसीलदार लालगंज के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट: रिंकू चौहान
बरदह थाना परिसर में शनिवार के दिन समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार लालगंज अरुण वर्मा के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज व थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण भी किया गया तहसीलदार लालगंज अरुण वर्मा ने बताया जो भी फरियादी आए हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई हुई है शासन द्वारा यह महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है समाधान दिवस जहां पर पुलिस राजस्व व बड़े अधिकारी मौके पर रहते हैं और फरियादियों की आसानी से सुनवाई हो जाती है उन्हें हर जगह चक्कर नहीं काटना पड़ता है ऐसे में थाना दिवस पर जो भी फरियादी आए हैं उनका निस्तारण किया गया है कुछ मामले न्यायालय से संबंधित थे जिसे न्यायालय के आधार पर छोड़ा गया है तो कुछ मामले पुलिस राजस्व दोनों के थे जो मौके पर जाकर निस्तारण दोनों टीम करेगी और सभी लेखपाल कानून को आदेशित किया गया है जो भी प्रार्थना पत्र मिले हैं उसे जल्द से जल्द निस्तारण कर हमें अवगत कराये लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी वही थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने भी सभी फरियादियों की समस्याओं को बारीकी से सुना और निस्तारण करने का प्रयास भी किया इस अवसर पर समस्त छेत्रीय कानूनगो लेखपाल समेत आदि लोग मौजूद रहे



