होली खेल कर आरहे दो युवकों की मोटर साइकिल खम्भे से भिड़ी। एक की मौत। 

 

रिपोर्ट :अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चौथीमिल परवेजपुर के पास सिपाह की तरफ से घर आरहे दो युवकों की मोटर साइकिल बिजली के पोल से टकरा गई। फलस्वरूप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज हेतु सीएचसी घोसी लाया गया। जहा डाक्टर ने अरियासो निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की स्थित गंभीर को देखते हुए उसको मऊ रेफर कर दिया। वहा से परिजन इलाज हेतु अन्यत्र ले गए।

घोसी कोतवाली के अरियासो निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा 25 वर्ष अपने साथी प्रियांशु 18 वर्ष के साथ होली के दिन होली मिलने सिपाह की तरफ गए थे। दोपहर बाद वापसी के समय उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर परवेजपुर के पास मधुबन घोसी मार्ग पर सड़क किनारे बिजली पोल से लड़ गयी। फलस्वरूप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको आनन फानन मे दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाया गया। जहा डाक्टर ने ज्ञानेंद्र शर्मा को मृत बताया। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को मऊ रेफर कर दिया। पिता रामबढ़ाई शर्मा के साथ परिजनों का रोते रोते बुरा हाल रहा। मृतक तीन भाईयो मे तीसरे नम्बर पर था। कोतवाली पुलिस लाश को आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्तमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button